Hello

ले लो मैया, ले लो भैया

Friday, October 7, 2011

"श्री छोटी-खाटू हिंदी पुस्तकालय" द्वारा "साहित्य का सम्मान".....एक "ब्लोगर" का भी "सम्मान" .....

चित्र आभार :-chhotikhatu.com
आपने मेरे गाँव के "पुस्तकालय" के बारे में मेरी " यह पोस्" तो  पढ़ी होगी |यह वही "पुस्तकालय" हे जिसके बारे में "हिंदी जगत" के "साहित्यकारों"  ने यह कहा था :-
 प्राय: महापुरुष नगरो अथवा भीड़-भाड़ वाले स्थनों पर पैदा नहीं हुवे,छोटे गांवो में ही पैदा हुवे  है|इसी गांव का यह पुस्तकालय एक ऐसा श्रेत्र हो सकता है,जंहा इस प्रकार की महान आत्मा का बिज पड़ सके|
                                                वैध गुरु दतजी,उदगाटन समारोहे के दिन
 यह जो पुस्तकालय आपने खोला है,यह आप  ऋषि ऋण चुकाने का प्रयत्न  कर रहे है|किसी दिन ऐसा हो सकता है की इसी गांव का कोई बालक तुलसी दास,रविन्द्र नाथ और विवेकानंद  के समान नई ज्योति देकर देश को अंधकार से प्रकाश  की ओर ले जाने में बड़ी भारी सहायता कर सके |असम्भव कुछ भी नहीं है,होगा,अवस्य ओगा,क्यों नहीं होगा?--
                                       हजारी प्रसाद दिवेदी ,15 वे वार्षिक समारोह में
पुस्तकालय किसी भी देश के लिये  हीरे,मोती,खजानों के ढेर से भी अधिक महत्व रकता है |इसलिय जब कोई आक्रान्ता आता है तो पहले पुस्तकालय जलाता है | नालंदा जलाया,तश्रशिला  जलाया | लुटे गये हीरे,मोती तो वापिस प्राप्त किये  जा सकते है,लेकिन जो पांडुलिपिया जल गयी ,उन्हे कांह से प्राप्त करे--
                                                 महादेवी वर्मा,21 वे वार्षिक समारोह में
  पुस्तकालय द्वारा प्रतिवर्ष  ''साहित्य सम्मान समारोह" आयोजित क्र "हिंदी" के "साहित्यकारों" का सम्मान किया जाता हे |प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पुस्तकालय की ओर से "प० दिन दयाल उपद्याय साहित्य सम्मान का बाइस्वां और  "महा कवी कन्हैया  लाल सेठिया मायड़ भाषा सम्मान"  का चोथा  सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा हे |
समारोह का आयोजन :-
दिनक:-09 अक्टूबर 2011, रविवार
समय:-प्रात: 10:30 बजे
स्थान:- श्री जैन श्वेता, तेरापंथी  सभाभवन ,छोटी-खाटू |


समारोह की अध्यक्षता "कालीचरण सराफ" (विधायक, पूर्व शिक्षा मंत्री  ,राज.सरकार ) करेंगे | समारोह का उदगाटन  बीकानेर के पूज्य  "स्वामी सोमगिरी जी महाराज" करेंगे |
अब आइये जानते हे उन व्यक्तियों के बारे में जिन्हें यह सम्मान दिया जा रहा हे :-
1 .
डॉ. तारादत 'निर्विरोध' :- जयपुर के निवासी और "वरिष्ठ साहित्य कार एंव समाजसेवी" डॉ. तारादत 'निर्विरोध' को  "प० दिन दयाल उपद्याय साहित्य सम्मान" दिया जायेगा | आपने ''उजले अतीत का विकसित वर्तमान पुस्तक" से ख्याति पाई हे |
2 .
श्री ओम पुरोहित 'कागद':-हनुमानगड  निवासी और "राजस्थानी एंव हिंदी के वरिष्ठ कवी एंव
श्री ओम पुरोहित 'कागद'
लेखक" को महा कवी कन्हैया  लाल सेठिया मायड़ भाषा सम्मान दिया जायेगा | ओम पुरोहित 'कागद' एक "ब्लोगर" भी हे इसलिए मेने इसे "एक ब्लोगर का सम्मान" भी कहा | इनके ब्लॉग 'कागद हो तो कोई बांचेऔर  'Om purohit kagd '   और राजस्थानी ब्लॉग 'कागद राजस्थानीहे | इन्हें राजस्थान साहित्य अकादमी का पुरस्कार, राजस्थानी भाषा साहित्य और संस्कृति अकादमी, बीकानेर का पुरस्कार  आदि सम्मान मिल चुके हे |
 
यह मेरे  "गाँव की ख़ुशी" में हिस्सा बाटने का वक्त हे ,आप सब सादर आमंत्रित हे |

ले लो मैया, ले लो भैया